मायावती से भिड़ने वाली स्वाति सिंह की सुरक्षा वापस बुलाई

लखनऊ। मायावती से सीधे भिड़कर यूपी समेत पूरे देश में बसपा के भाजपा विरोधी आंदोलन की हवा निकाल देने वाली भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने जैसे ही बतौर प्रत्याशी पर्चा दाखिल किया, सरकार ने उनकी सुरक्षा वापस बुला ली। एक तनावभरे मामले ने स्वाति सिंह की जिंदगी ही बदल दी। अब वो हाउस वाइफ से कहीं ज्यादा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा की विधानसभा प्रत्याशी हैं। अचानक स्वाति सिंह की सुरक्षा वापस लिए जाने को लेकर बवाल मच गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता स्वाति सिंह की सुरक्षा वापस लिए जाने को राजनीति से प्रेरित बता रहे हैं। 

स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह ने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। दलितों ने जब इसका तीव्र विरोध किया तो उन्हें भाजपा से निष्कासित कर दिया गया। बावजूद इसके भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहा। कई बेलगाम बसपा नेताओं ने दयाशंकर सिंह के साथ उनकी पत्नी स्वाति सिंह और बेटी के लिए भी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर दिया। जवाब में स्वाति सिंह मैदान में आ गईं। उन्होंने सीधे मायावती को चुनौती दी। 

इस प्रकरण के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी और स्वाति सिंह को सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। पूरे प्रकरण में नेता बनकर उभरी स्वाति सिंह को भाजपा ने पहले महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया और फिर सरोजनीनगर सीट से प्रत्याशी के रूप में उतार दिया। स्वाति सिंह ने दो दिन पहले ही नामांकन दाखिल किया था। अब उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है।
UP | ELECTION | POLITICAL | MAYAVATI | SWATI SINGH | BJP | BSP | LATEST | NEWS | 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!