BJP नेताओं ने कर लिया महिला नेत्री के पति का किडनैप ?

छतरपुर। सूबे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की VICE PRESIDENT MOHINI SINGH ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं पर अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया है। उसने इसकी शिकायत SP के अलावा DIG, महिला आयोग, मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से भी की है। MOHINI ने बताया कि एक महीने से उनके पति का कुछ पता नहीं चल रहा है। इस बीच उसने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोग उन्हें अनावश्यक परेशान करते हैं और फोन पर लगातार धमकियां दे रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक खजुराहो निवासी मोहिनी सिंह बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने भाजपा नेता श्यामबाबू त्रिवेदी और उनके भाई रामबाबू त्रिवेदी पर अपने पति को गायब करने का आरोप लगाया है।भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री एवं पूर्व बमीठा मंडल अध्यक्ष श्यामबाबू त्रिवेदी एवं उनके भाई रामबाबू के खिलाफ समाजसेवी एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष मोहिनी सिंह उर्फ पवन द्वारा गंभीर शिकायतें खजुराहो के एसडीओपी से की गई हैं। महिला नेत्री का आरोप है कि त्रिवेदी बंधुओं द्वारा उनके पति के पैसों के लेनदेन को लेकर कुछ समय से धमकियां दी जा रही हैं जबकि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है।

महिला नेत्री ने पुलिस में शिकायत की है कि उनके पति कुछ समय से लापता हैं। उन्हें सन्देह है कि त्रिवेदी बंधुओं ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन्हें गायब करवाया है। भाजपा नेता श्यामबाबू त्रिवेदी द्वारा अपनी ही पार्टी की नेत्री पर पैसों के लेनदेन का दबाव भी बनाया जा रहा है एवं धमकियां भी दी जा रही हैं।
BJP LEADER | SHYAMBABU | RAMBABU | TRIVEDI | KIDNAPPING | PAVAN DIDI |  
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!