नईदिल्ली। गुटबाजी कांग्रेस की देशव्यापी समस्या है और लगातार सिमटती जा रही कांग्रेस के हाईकमान आज भी गुटबाजी पर नियंत्रण का कोई रास्ता नहीं निकाल पाए हैं। उत्तराखंड में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होते ही बगावत शुरू हो गई। कांग्रेसी खुलकर सड़कों पर निकले और कांग्रेस के पोस्ट फाड़ डाले। प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।
CM का पोस्टर फाड़ा
देहरादून में अपने नेता का टिकट कटने से अलग-अलग प्रत्याशियों के समर्थक कांग्रेस भवन में पहुंच गए और जिसके हाथ में जो भी सामान मिला उसे तोड़ दिया। समर्थक इतने गुस्से में थे की हरीश रावत किशोर उपाध्याय सहित राहुल सोनिया के लगे बड़े-बड़े बैनर फोटो सब फाड़ दिए।
नवीन बिष्ट के समर्थकों का विरोध प्रदर्शन
सबसे पहले विरोध करने वालो में से थे केंट सीट से नवीन बिष्ट। बताया जा रहा है कि पार्टी ने नवीन को चुनावी मैदान में उतारने और तैयारी करने के लिए पहले से कह दिया था लेकिन जब लिस्ट जारी हुई तो नवीन का तो टिकट नहीं हुआ लेकिन कांग्रेस नेता सूर्यकान्त को टिकट मिल गया।
आर्यन्दर समर्थकों ने किया हंगामा
इसके बाद अचानक से सहसपुर से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे आर्यन्दर के समर्थक कांग्रेस भवन पहुंच गए। यहां भी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को उतारकर कांग्रेस में कलह करने की कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी। पहले कहा जा रहा था कि किशोर उपाध्याय ऋषिकेश से कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे।
रजनी रावत के समर्थकों ने किया विरोध
विरोध का सिलसिला अभी थमा भी नहीं था कि कांग्रेस नेता और किन्नर समाज से आने वाली रजनी रावत के समर्थक भी आग में घी डालने पहुंच गए। हरीश और किशोर टिकट फाइनल कर कांग्रेस भवन से नदारद थे और इधर अलग-अलग निराश उम्मीदवारों के समर्थकों ने बवाल किया हुआ था।
किशोर उपाध्याय पर जड़े आरोप
नेताओं के समर्थन में आये कार्यकर्ताओं का यही कहना था कि ये सब किशोर उपाध्याय ने किया है और इसका खामियाजा पार्टी को रिजल्ट के समय में भुगतना पड़ेगा।
आज के हालातों को देखकर साफ लग रहा है कि कांग्रेस को ये डर पहले से ही था कि लिस्ट जारी होने पर विरोध बड़ा होगा और हुआ भी वैसा ही। अब कांग्रेस के बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार से पहले ये सोचना होगा की पार्टी के अंदर लगी इस आग को वो पहले बुझाएं या अपने इलाके में प्रचारकर अपनी जीत को पक्का बनाएं।
हमारे यूट्यूब चैनल youtube.com/redcircle पर वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
हमारे यूट्यूब चैनल youtube.com/redcircle पर वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
