राहुल नहीं, प्रियंका करेंगी यूपी में तूफानी सभाएं | UP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
लखनऊ। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मजाक उड़ाना भाजपा नेताओं के लिए सबसे आसान हो गया है, शायद इसीलिए इस बार गांधी परिवार यूपी में रणनीति बदलकर आ रहा है। पहली बार प्रियंका गांधी का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है। बताया जा रहा है कि वो यूपी में तूफानी सभाएं करेंगी। ना केवल कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए बल्कि सपा के लिए भी वोट मांगेंगी। बता दें कि इस गठबंधन के लिए प्रिंयका ने भी पर्सनली काफी कोशिशें की थीं। 

गौरतलब है की कांग्रेसी इस चेहरे की मांग लंबे अरसे से कर रहे हैं। अब पहली बार प्रियंका गांधी कांग्रेस पार्टी की किसी सूची में क्रमबद्ध की गई हैं। अब अगर यह कहा जाए कि प्रियंका का अब मुख्यधारा में आना पक्का हो गया है, तो गलत नहीं होगा। प्रियंका गांधी के स्टार प्रचारक बनने के बाद सपा में भी काफी राहत की सांस ली जा रही है क्योंकि अब प्रियंका कांग्रेस के साथ ही प्रदेश में सपा प्रत्याशियों के लिए भी प्रचार करेंगी।

फिलहाल बताया यह जा रहा है कि प्रियंका ने पूरे प्रदेश में चुनाव प्रचार करने के लिए कमर कस ली है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि हर प्रत्याशी ने अपने क्षेत्र में प्रियंका की जनसभा के लिए फ़रियाद शुरू कर दी है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!