RKDF COLLEGE की बस ने छात्रा को कुचला, हालत गंभीर

Updesh Awasthee
BHOPAL। गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में आरकेडीएफ कॉलेज की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल छात्रा को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल छात्रा सिरोंज जिले की रहने वाली है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसके चेहरे एवं हाथ में चोटें आईं हैं। 

सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रही है छात्रा
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार होशंगाबाद रोड स्थित दानिश नगर कॉलोनी के मुख्य प्रवेश द्वार के सामने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे RKDF COLLEGE की बस (क्रमांक MP04 PA 1442) ने सुहानी जैन (21) पिता सुनील कुमार निवासी सिरोंज को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। सुहानी दानिश नगर स्थित अपने बड़े पिताजी के घर में रहकर MAHENDRA COACHING में GOVERNMENT EXAM की तैयारी करती है।

रोड क्रास करते वक्त हुआ था हादसा
गुरुवार सुबह सुहानी कोचिंग से लौटकर रही थी। दानिश नगर के पास से जब वह सड़क पार कर रही थी, उसी दौरान बस RKDF कॉलेज की बस ने उसे टक्कर मार दी। इस टक्कर में सुहानी के हाथ और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। छात्रा को इलाज के लिए SACKLECHA HOSPITAL में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मिसरोद पुलिस ने बस को अपनी हिरासत में लिया है। घायल छात्रा के बयान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!