कालकेय की सेना जैसे उत्पात मचा रहे थे सेना की भर्ती से लौट रहे भिंड-मुरैना के लड़के

भोपाल। 2015 में आई एक प्रख्यात हिंदी फिल्म 'बाहुबली' तो आपने देखी ही होगी। उसमें विलेन कालकेय की सेना याद है...? जैसा उत्पात कालकेय की सेना ने फिल्म में मचाया था। वैसा ही उत्पात सागर के बीना के बीच भिंड-मुरैना के लड़कों ने मचाया। वो संख्या में करीब 150 थे। उन्होंने बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर को हाईजैक कर लिया। सागर से बीना के बीच 113 बार चेन पुलिंग की। इस ट्रेन को सागर से बीना पहुंचने में 5 घंटे लग गए। इस बीच रास्ते में आए स्टेशनों पर हंगामा किया। ट्रेन में सवार लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें कीं। किसी ने आपत्ति की तो उसे सबने मिलकर पीटा। यहां तक कि एक लड़की के पिता को तो कान पकड़कर माफी मांगने पर मजबूर किया। 

सागर से करीब 7-8 किमी दूर बहेलिया गदगद गांव में सेना की भर्ती चल रही है। इसमें शामिल होने आए करीब 150 लड़कों ने शुक्रवार देर रात गांव के घरों में जबर्दस्ती घुसने की कोशिश की। घरों में उनका रात बिताने का इरादा था। विरोध करने पर उन्होंने महिलाओं से बदसलूकी की। गांववालों की इन्फॉर्मेंशन पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लड़कों को खदेड़ दिया। बता दें कि सेना की भर्ती में आने वाले भिंड-मुरैना के लड़के उत्पात मचाने के मामले में पहले से ही बदनाम हैं।

ट्रेन में लड़कियों से छेड़छाड़
बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर में सवार प्रमेद्र दांगी ने बताया कि सेना की भर्ती से लौट रहे लड़कों ने ट्रेन में लड़कियों से छेड़छाड़ भी की। पैरेंट्स ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। उल्टा उन्हीं से माफी भी मंगवाई गई। रास्ते में जहां-जहां ट्रेन की चेन पुलिंग की गई ट्रैक के आसपास के खेतों को नुकसान पहुंचाया गया।

स्टेशनों पर पथराव, पैसेंजर्स से मारपीट
भर्ती से लौट रहे लड़कों ने सागर से बीना के बीच 6 स्टेशनों पर उत्पात मचाया। मकरोनिया स्टेशन पर पथराव कर दिया। बीना में एक लड़के को इतना पीटा की उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। ईशरवारा स्टेशन के पास किशनपुर में भी ट्रेन रोककर पथराव कर दिया। बाद में ईशरवारा स्टेशन मास्टर की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन रवाना करवाई।

10 से ज्यादा ट्रेनों में 150 बार चेन पुलिंग
सागर से बीना के बीच शुक्रवार को इन लड़कों ने 10 ट्रेनों की करीब 150 बार चेन पुलिंग की। बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर में ही 113 बार चेन पुलिंग की गई। इसकी वजह से यह ट्रेन बीना करीब 4 घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा भागलुपर एक्सप्रेस, कोलकाता-अजमेर एक्सप्रेस, रीवा-इंदौर एक्सप्रेस, ग्वालियर इंटरसिटी, पठानकोट एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, पंजाब मेल, झेलम एक्सप्रेस और मेमू ट्रेन में भी जगह-जगह चेन पुलिंग की गई।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!