टीकमगढ़ में पुलिस की रायफलों से बच्चे खेलते हैं

टीकमगढ। टीकमगढ पुलिस लाइन में पुलिस की सरकारी मैगजीन रायफल बंदूक से बच्चे खेल रहे है। साथ में पुलिस के जवान तमाशा देखकर अपना मनोरंजन कर रहे है। इस तरह पुलिस की सरकारी बंदूक से बच्चो का खेल पुलिस प्रशासन की बडी लापरवाही मानी जा रही है। सरकारी बंदूक से खेलते बच्चों की फोटो फेसबुक पर वायरल की जा रही है।

टीकमगढ शहर के एक जागरूक नागरिक ने फेसबुक पर फोटो वायरल की है। जिसमें टीकमगढ पुलिस लाइन में कुछ बच्चे पुलिस की सरकारी रायफल से खेल रहे है। पास में पुलिस के सिपाही बच्चो को बंदूक से खेलता देखकर अपना मनोरंजन कर रहे है। इस तरह सरकारी रायफल से बच्चो का खेलना किसी खतरे से खाली नही माना जा रहा है। और यह गंभीर मामला है। 

सरकारी बंदूक से खेलते समय बच्चो के साथ कोई भी अप्रिय घटना घट सकती थी साथ में जनमानस के साथ भी बडा हादसा हो सकता था। ईश्वर का शुक्र है। कोई अनहोनी नही हुई। पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल को स्वतः संज्ञान लेकर दोषी पुलिस के जवानो पर दण्डात्मक कार्रबाई करनी चाहिये जिससे अन्य जवानों को सीख मिले और दोबारा ऐसी गलती की पुनरावृति न हो। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !