एसपी के पैर छूने वाले थानेदार को नोटिस जारी

Updesh Awasthee
इंदौर। यूं तो थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठा पुलिस अधिकारी एसपी के हर हुक्म का गुलाम होता है लेकिन यदि सबकुछ सरेआम हो तो आदर्श आचरण संहिता टूट जाती है। यहां ऐसा ही हुआ। सरेआम एसपी गोस्वामी के पैर छूने वाले थानेदार को डीआईजी ने नोटिस जारी किया है। 

थाना प्रभारी के एसपी की चरण वंदना करने का यह वीडियो दो दिन पहले का है। जब शहर में न्यू ईयर के मौके सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। इस दौरान गश्त कर रहे एमजी रोड थाना प्रभारी अनिल यादव को राजवाड़ा पर एसपी अवधेश गोस्वामी खड़े दिखाई दिए। एसपी को देख टीआई उनके पैर छूने के लिए उनके चरणों में झुक गए। 

हालांकि, थाना प्रभारी यादव को ऐसा करता देख खुद एसपी भी असहज महसूस करते दिखें। इस दौरान कई अन्य पुलिस अफसर भी वहां मौजूद थे। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा के संज्ञान में भी यह वीडियो आया है, जिसके बाद उन्होंने अनिल यादव को शोकॉज नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!