टीकमगढ़ होटल पलाश में 2 व्यापारियों के साथ मिली दिल्ली की कॉलगर्ल

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में मंगलवार को पुलिस ने दिल्ली से बुलाई गई एक कॉल गर्ल के साथ दो स्थानीय युवा व्यापारियों को पकड़ा है। टीकमगढ़ की कोतवाली पुलिस ने कलेक्ट्रेट रोड स्थित होटल पलाश में दोपहर छापा मारकर दिल्ली से बुलाई गई कॉल गर्ल के साथ दो स्थानीय युवा व्यापारियों को पकड़ा है। 

हालांकि लड़की लगातार पुलिस को गुमराह करती रही। वह कभी दिल्ली, तो कभी मुंबई की बताती रही। पुलिस ने यह कार्रवाई दोपहर 3 बजे की। इस बीच पुलिस को सूचना मिली की ललितपुर रोड स्थित होटल सूर्या में भी बाहर से कोई कॉलगर्ल आई है। लेकिन जब पुलिस ने वहां 100 डायल भेजी, तो उसे खाली हाथ लौटना पड़ा।

उल्लेखनीय है कि शहर के तमाम होटल पैसों के लालच में बाहर से कॉलगर्ल बुलाने लगे हैं। कुछ महीने पहले शहर के बीचों-बीच स्थित पुष्पक होटल में भी यही मामला सामने आया था। हालांकि बाद में पकड़ी गई लड़की ने उसे काम के बहाने बुलाने का आरोप लगा दिया था। इस मामले में आरोपी अभी जेल में हैं।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!