U-TURN शोरूम: ग्राहक से 2 रुपए ज्यादा वसूले, 8 हजार का जुर्माना

खंडवा। कपड़ों की खरीदी पर ग्राहक से 2 रुपए अधिक लेना यू टर्न फ्रेंचाइजी को महंगा पड़ा गया। खंडवा के पीयूष शर्मा ने उपभोक्ता फोरम की शरण ली। फोरम ने उपभोक्ता के पक्ष में फैसला देने हुए फ्रेंचाइजी पर 4000 गुना जुर्माना लगाया है। 2 रुपए अधिक लेने के बदले फ्रेंचाइजी पर 8 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया है।

महर्षि गौतम नगर निवासी पीयूष ने मानसिंग तिराहा स्थित U-TURN APPARELS PRIVATE LIMITED के फ्रेंचाइजी एडीएलई एप्पीरियल्स ट्रेड सेंटर से 9 मार्च को कपड़ों की खरीदी की थी। कीमत 2898 के बिल पर शोरूम के कर्मचारी ने इनवॉइस केश मेमो से 2900 रुपए वसूले।

इस पर पीयूष ने 2 रुपए वापस मांगे तो कर्मचारी ने मना कर दिया। पीयूष ने 15 मार्च को फ्रेंचाइजी को लीगल नोटिस भेजा। इसका जवाब नहीं मिलने पर उसने उपभोक्ता फोरम में केस दाखिल किया। फोरम ने भी प्रकरण की विवेचना में इसे जागृत व सचेत उपभोक्ता माना। फोरम ने प्रिंट रेट से अधिक राशि वसूल किए जाने व अनुचित व्यापार प्रथा का अनुसरण किए जाने के कारण फ्रेंचाइजी पर 7 हजार रुपए जुर्माना लगाया व 1000 रुपए वाद व्यय उपभोक्ता को अदा करने के आदेश दिए।

उपभोक्ता की ओर से मामले की पैरवी अधिवक्ता देवेंद्रसिंह यादव ने की। फैसले के बाद पीयूष ने कहा कि हजारों लोग प्रतिदिन शोरूम से खरीदी करते हैं। शोरूम संचालक अधिक राशि लेकर हजारों रुपए कमा लेते हैं। उन्होंने कहा कि फोरम द्वारा मिली राशि को वे उपभोक्ता कल्याण निधि में जमा कराएंगे, जिससे धन के अभाव में कोई पीड़ित उपभोक्ता न्याय से वंचित नहीं रहे। विदित हो कि फिलहाल एडीएलई एप्पीरियल्स अन्य फ्रेंचाइजी के नाम से व्यापार कर रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!