पुराने नोट जमा कराने RBI ने नए दिशा-निर्देश जारी किए

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। अगर आपके पास 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोट हैं, तो जल्द ही उन्हें जमा करा दें। मगर, इससे पहले 6 जरूरी बातों को जान लें। सोमवार को RBI ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके अनुसार, अब आप 30 दिसंबर तक एक अकाउंट में 5,000 रुपए से ज्यादा मूल्य के पुराने नोट सिर्फ एक बार जमा कर पाएंगे।

सरकार ने अब बैंकों में 500 और 1,000 रुपए के पुराने नोटों को जमा करने की सीमा तय कर दी है। बैंक खातों के जरिए काले धन को सफेद करने के सिलसिले पर रोक लगाने के लिए सरकार ने यह नया फैसला लिया है।

1- लोग अब 5,000 रुपए तक जमा करा सकते हैं, जिस पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इससे अधिक नोट 30 दिसंबर के पहले एक बार वही लोग जमा करा सकेंगे, जिनके खाते केवाइसी वाले होंगे।
2 - दो अधिकारी पूछताछ भी करेंगे कि आपने अब तक पैसे जमा क्यों नहीं कराए। इस सवाल का संतोषजनक जवाब मिलने के बाद ही 5,000 रुपए से ज्यादा जमा हो पाएंगे। आरबीआई की गाइडलाइंस में कहा गया है कि 5,000 रुपए से ज्यादा की रकम एकमुश्त जमा होगी।
3- 30 दिसंबर के बाद नोट जमा नहीं कराए जा सकेंगे।
4- आरबीआई ने कहा कि जिस खाताधारी ने केवाइसी जमा नहीं कराया है, उसके अकाउंट में 50,000 रुपए तक ही जमा कराने की सीमा होगी। हालांकि, इसका फैसला संबंधित अकाउंट से जुड़ी गतिविधियों के मुताबिक तय दिशा-निर्देशों के आधार पर होगा।
5- गौरतलब है कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना 2016 के नाम से काला धन घोषणा की नई स्कीम के तहत पैसे जमा कराने की कोई सीमा नहीं होगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!