टोने टोटकों के सहारे यूपी चुनाव जीतना चाहते हैं मोदी ?

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। निश्चित रूप से यूपी चुनाव मोदी सरकार के लिए प्रतिष्ठा का विषय है। यहां भाजपा काफी मजबूत स्थिति में है परंतु कोई आंधी या लहर ना होने के कारण भाजपा की जीत खतरे में है। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी के लिए टोने टोटकों का सहारा लिया जा रहा है। सोमवार को कानपुर में हुई परिवर्तन रैली में मोदी को उसी कुर्सी पर बिठाया गया जिस पर 19 अक्‍टूबर 2014 में वो बैठे थे और भाजपा ने 80 में से 71 सीटें जीत लीं थीं। 

भाजपा इस कुर्सी को मोदी की लकी चेयर मानती है। इतना ही नहीं भाजपा ने उस ग्लास को भी संभालकर रखा है जिससे मोदी ने पानी पिया था। उसे लकी ग्लास माना जा रहा है। आप जानकार चौंक जाएंगे कि वो लड्डू भी संभालकर रखा गया है जो उन्होंने तोड़कर खाया था। यह लकी लड्डू है जो विधानसभा चुनाव जिताएगा। 

एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार यह मोदी की यह लकी कुर्सी भाजपा कार्यालय में एक कांच के चेंबर में रखी गई थी। कुर्सी पर पीएम को बैठाने को लेकर शहर भाजपा के अध्‍यक्ष सुरेंद्र मैथनी ने कहा कि पीएम बनने के बाद मोदी पहली बार कानपुर आए हैं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि जिस कुर्सी पर पीएम मोदी 2014 में बैठे थे वो लकी थी और इसलिए उन्‍हें परिवर्तन रैली में भी इसी पर बैठाया जाना चाहिए।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!