भोपाल। राज्य शासन के गृह विभाग ने गुरूवार को जारी एक आदेश में हाल ही में किये गये 52 अफसरों की पदस्थापना आदेश में से 4 अधिकारियों के स्थानान्तरण स्थल में परिवर्तन किया हैं। जानकारी मिली है कि विभाग ने राजेश हिंगणकर एसपी धार को सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर के स्थान पर 15 वीं वाहिनी विसबल इंदौर तथा वीरेन्द्र कुमार सिंह सेनानी प्रथम वाहिनी विसबल इंदौर के स्थान पर 15 वीं वाहिनी विसबल इंदौर पदस्थ किया गया हैं।
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों से पता चला है कि इस सूची में दो अधिकारियों की पदस्थापना में भी परिवर्तन किया गया हैं, लेकिन इस आदेश की जानकारी बाहर नहीं की गयी हैं।
बताते है कि आरआरएस परिहार सेनानी, राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल प्रथम वाहिनी रीवा को एसपी श्योपुर के स्थान पर एसपी बुरहानपुर तथा सांकेत प्रकाश सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल को एसपी बुरहानपुर के स्थान पर एसपी श्योपुर पदस्थ किये गये हैं।