26 जनवरी 17 से शनि महाराज धनु राशि मे प्रवेश करेंगे यह राशि देव गुरु की मूल त्रिकोण राशि तथा केतु की उच राशि है, गुरु ग्रह अर्थ, धन, ज्ञान व शिक्षा के कारक है। इसलिए धनु राशि मे गुरु के आने से अर्थ व्यवस्था सुधरेगी, शिक्षा मे सुधार होगा, दिव्य व विलक्षण कार्य होंगे। केतु की उच्च राशि धनु है। इसलिए धनु राशि मे शनि के आने से कामकाज, उद्योग धंधों मे क्रांतिकारी परिवर्तन होंगे। धातुओं की कीमतों मे वृद्धि होगी। धार्मिक क्षेत्र मे कोई विशेष कार्य होगा।
साढ़ेसाति व ढैया
मकर राशि वालों को साढ़ेसाति का पहला ढैया शुरू होगा।
धनु राशि वालों को मध्यकाल चलेगा
वृश्चिक राशि वालों को अंतिम ढैया चलेगा।
ढैया व अडैया
सिंह राशि वाले ढैया से मुक्त होंगे और कन्या राशि वालों को ढैया लगेगा।
मेष राशि वाले अढैया से मुक्त होंगे तथा वृषभ वालों को अढैया लगेगा।
जिनका जन्म 15 दिसम्बर से 15 जनवरी के मध्य हुआ है उनके लिये कष्टपूर्ण समय।
सभी राशियों पर शनि का असर
मेष: शुभ समय शुरू ,राज्य से मदद मिलेगी भाग्य साथ देगा।
वृषभ: कामकाज मे सामान्य रुकावट ,अर्थ सम्बन्धी परेशानी होगी।
मिथुन: शुभ समय ,व्यापार वृध्दि का योग। भाग्य से विशेष लाभ मिलेगा।
कर्क: छठे स्थान से शनि का भ्रमण शुभ परिणाम देगा ।शत्रु परास्त होंगे ।
सिंह: पंचम स्थान से शनि का भ्रमण शिक्षा मे रुकावट का कारण बनेगा ।कामकाज मे सफलता मिलेगी ,नौकरी मे शुभ समय।
कन्या: चतुर्थ स्थान से शनि का भ्रमण अच्छे परिणाम देगा। शत्रु परास्त होंगे।
तुला: साढ़ेसाति ख़त्म, शुभ समय प्रारंभ, विशेष यात्राओं से सफलता।
वृश्चिक: धन वृद्धि का योग बनेगा, सम्पति वृद्धि का योग। मकान वाहन का लाभ होगा।
धनु: विशेष पराक्रम के कार्य होंगे। कर्म क्षेत्र मे सामान्य रुकावटों का योग।
मकर: शत्रु परास्त होंगे, रोग बीमारी से लाभ का योग।
कुम्भ: आय के साधन अच्छा लाभ देंगे। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, शुभ समय।
मीन: कर्म क्षेत्र मे इज्जत मिलेगी, राज्य पक्ष के कार्य होंगे, शुभ समय।
पंडित चंद्र शेखर नेमा "हिमांशु "
9893280184,9893218948