लड़की को प्रपोज पूरा सिनेमा हॉल बुक किया

नई दिल्ली। लड़की को प्रपोज करना आसान नहीं होता। दिल में डर बना होता है कि वो हां करेगी या ना। लड़के लड़की को प्रपोज करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते हैं। वो चाहते हैं कf उनके प्रपोज का तरीका ऐसा हो कि लड़की चाह कर भी मना न कर सके। ऐसा ही कुछ डग ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए किया। डग ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए अनोखा तरीका निकाला। उसने पूरा सिनेमा हॉल बुक किया और खुद अपनी मूवी बनाकर लड़की को हैरान कर दिया।

डग की प्रेमिका क्लेयर उस वक्त हैरान रही गई जब उसने बिग स्क्रीन पर चलती हुई मूवी में बॉयफ्रेंड को देखा। 4 मिनट की इस मूवी के जरिए डग ने अपने दिल की बात कह दी।

मूवी क्लिप में आखिर में डग में सिनेमा से बाहर आते हुए नजर आता है और वह हॉल में घुटने के बल बैठकर क्लेयर को प्रपोज करते हैं। ये सब देखकर उनकी गर्लफ्रेंड की आंखों से आंसू छलक जाते हैं और वो डग को गले लगाकर इस रिश्ते के लिए हामी भर देती है। डग उन्हें नजरें उठाकर हॉल में चारों ओर देखने को कहते हैं।

वो देखकर हैरान रह जाती है कि उनके परिवार के लोग और दोस्त सिनेमाघर में मौजूद है। डेली मिरर के मुताबिक डग ने इस तरीके से प्रपोज करने के लिए 3 महीने तक तैयारी की। 4 मिनट की फिल्म को बनाने में 3 महीने का वक्त लगा। लाखों रुपए खर्च हुए, लेकिन वो जानते थे कि अगर को इस तरीके से अपने प्यार का इजहार करेंगे तो उनकी प्रेमिका जरुर मान जाएगी। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!