सत्ता के नशे में चौहान ने नैतिकता की सारी हदें पार कर दी: यादव

खंडवा। छैगांव माखन उद्वहन सिंचाई योजना पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमारसिंह चौहान पर झूठ बोलने का आरोप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने लगाया। उन्होंने कहा चौहान को वास्तव में राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। वे 600 करोड़ की योजना को अपना बता रहे हैं। 

2009 से सतत छैगांव माखन ब्लाॅक में पानी पहुंचाने के लिए मेरे द्वारा अथक प्रयास किए। इस योजना के लिए किसानों के साथ मिलकर कई बड़े आंदोलन किए तब जाकर सरकार ने योजना का सर्वे कराया। सत्ता के नशे में चौहान ने नैतिकता की सारी हदें पार कर दी। कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों के लिए हमेशा खड़ी रहती है। उनका हक दिलाने में हम कभी पीछे नहीं रहेंगे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !