धर्मांतरण: चर्च पर हिंदूवादी संगठनों का हमला, तोड़फोड़

Updesh Awasthee
गोरखपुर। शाहपुर क्षेत्र में एक चर्च में कथित हिन्दुवादी संगठनों के कुछ लोगों ने गुरुवार को हंगामा कर दिया। प्रार्थना के दौरान ही उक्त संघटन के लोगो द्वारा मारपीट, ईंट-पत्थर चलाकर तोड़फोड़ किया गया। हंगामा करने वालों का आरोप था कि यहां धर्म परिवर्तन की साजिश की जा रही है। जबकि चर्च से जुड़े लोगों का कहना है कि क्रिसमस सप्ताह के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। फिलहाल, मसीही समुदाय के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा करने वालों को खदेड़ा। उधर, पीड़ित चर्च पक्ष ने दो हिन्दुवादी संगठनों पर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।

वहां मौजूद लोगों के अनुसार वे लोग जब तोड़फोड़ करने लगे तो दूसरे पक्ष से भी काफी लोग एकत्र हो गए। टकराव की स्थिति हो गई। जिसमे मारपीट और पत्थर चलने की बात कही जा रही है। इसी बीच किसी ने मुकामी पुलिस को सूचित कर दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो की बात सुनकर पहले तो उन्हें समझाया, जब हंगामा करने वाले नहीं माने तो हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। फिलहाल, मौके पर पुलिस बल मौजूद है। स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन इस घटना को लेकर मसीही समाज में आक्रोश व्याप्त है।मसीही समाज के लोग उक्त धार्मिक संगठन के खिलाफ एफआईआर किये जाने की मांग कर रहे है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!