बैतूल में युवती का 36 घंटे तक होता रहा गैंगरेप

बैतूल। 6 लोग उसे उठाकर जंगल में ले गए। फिर बारी बारी उसका रेप करते रहे। यह सिलसिला लगातार 36 घंटे तक चला। वो बुरी तरह से घायल हो गई। लोगों ने उसे मृत समझ वहीं छोड़ा और चले गए। किसी तरह रेल की पटरियों के सहारे वो पुलिस तक पहुंची। लहुलुहान थी, फिर भी पुलिस ने भगा दिया। किसी राहगीर की मदद से परिजनों को फोन पर सूचना भेजी। तब कहीं जाकर अस्पताल नसीब हुआ। 

महिला की हालात बेहद खराब है। जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। उसके परिजन वहां पहुंचे हुए हैं। मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद पुलिस और प्रशासन भी सक्रिय हुआ। महिला के मुताबिक होश में आने के बाद फिर से रेप करना शुरू कर देते थे। 

यह पूरा मामला अजाक थाने का है। इस मामले में पुलिस का रवैया पूरी तरह से लापरवाही भरा है। पीड़िता के परिजनों ने बताया कि 14 दिसंबर की रात को ही आमला का एक पार्षद और उसके पांच साथी आए। घर का दरवाजा तोड़ दिया और महिला को उठा कर ले गये। इसकी सूचना पुलिस को 100 नंबर डॉयल कर दी गई। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामला तक दर्ज नहीं किया गया। हम अपने स्तर से ही खोजबीन करते रहे। आज जब थाने के निकट से फोन आया तो हमलोग यहां पहुंचे हैं। 

जंगल में ले गए फिर दुष्कर्म किया
पीड़ित महिला ने बताया है कि चौकी के जंगल में मुझे ले गए। रास्तेभर पीटते रहे। उसके बाद सभी ने मेरे साथ रेप किया। यह सिलसिला 36 घंटे तक चलता रहा। इसके बाद बेहोशी की हालत में मुझे जंगल में ही छोड़ दिया। जब मुझे होश आया तो किसी तरह जंगल से निकली और रेल की पटरी के सहारे यहां तक पहुंची। 

किसी ने नहीं लिखी रिपोर्ट
बैतूल पहुंचने पर फोन पर अपने घरवालों को पूरी जानकारी दी। महिला के साथ उसके परिजन तब महिला डेस्क पहुंचे। यहां भी फरियाद अनसुनी ही रही। बाद में उसे अजाक थाने जाने के लिए कहा गया। फिर, अजाक थाने के हेड कांस्टेबल ने अजाक थाने में मामला दर्ज कराने को कहा।   

कांपती रही दुष्कर्म पीड़िता
महिला की हालत बेहद खराब है। पूरे बदन पर चोटों के निशानात हैं। थाने में ही महिला की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया है।  

छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
बाद में अजाक डीएसपी मदन मोहन चौधरी ने बताया कि आदिवासी महिला के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। थाने में भी सास, देवर के साथ छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि किसी दीवार को लेकर पुरानी रंजिश है, जिसके कारण यह घटना हुई है। जांच के बाद हम आगे की कार्रवाई करेंगे। 

If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!