
लड़के के पिता रामवीर प्राइवेट फर्म में काम करते हैं। उन्होंने कहा कि टीचर का कैरक्टर अच्छा नहीं है। उसने मेरे बेटे को इस अपराध के लिए बहलाया-फुसलाया। उसकी उम्र बहुत कम है। अभी ऐसा कदम उठाने की उसमें हिम्मत नहीं हो सकती है।
रामवीर ने कहा कि मैं अपने बेटे की तलाश में यहां-वहां भाग रहा हूं। इस बीच टीचर के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि लड़के के परिवार वालों ने इस पूरी घटना को रचा है। उन्होंने रंजिशन साजिश करने की बात कही है।
स्कूल के मालिक ने कहा कि मैंने लड़के के एक रिश्तेदार को स्कूल से निकाल दिया था, जो मेरे स्कूल में पढ़ता था। उसी का बदला लेने के लिए परिवार ने यह साजिश रची है। हमने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। रामवीर ने कहा कि वह सोमवार को शिकायत दर्ज कराएंगे।
एसपी (रूरल) यमुना प्रसाद ने कहा कि यह बहुत अजीब मामला है। टीचर के परिवार ने लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया है। हमने लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। हालांकि, प्रथम दृष्टया ऐसा नहीं लगता है। संभव है कि दोनों का प्रेम संबंध था और वे घर वालों के गुस्से से बचने के लिए साथ में घर से भाग निकले।