खदान संचालक केपी सिंह पर एक और मामला दर्ज

Updesh Awasthee
भोपाल। खदान संचालक केपी सिंह के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो गया है। इस बार एक मेडिकल स्टोर संचालक ने अड़ीबाजी का मामला दर्ज कराया है। इससे पहले कोलार में धोखाधड़ी और श्यामला हिल्स में मारपीट का मामला दर्ज हो चुका है। 

पुलिस के मुताबिक छत्रपति नगर कॉलोनी, चूनाभट्टी निवासी श्रीकांत जैन मेडिकल स्टोर संचालक हैं। उनका मेडिकल स्टोर एमपी नगर जोन-2 स्थित सिटी अस्पताल में भी है। एसपी साउथ अंशुमान सिंह के मुताबिक रविवार रात केपी सिंह अपने एक बाउंसर मोहन के साथ मेडिकल स्टोर पर पहुंच गए। 

वे श्रीकांत से पांच लाख रुपए मांगने लगे। कह रहे थे कि तुम पर मेरी ये रकम बकाया है। दे दो नहीं तो पछताओगे। विरोध करने पर दोनों ने गाली गलोच शुरू कर दी। हंगामा बढ़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को बुलवा लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ अड़ीबाजी, गाली गलोच और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है।  ( पढ़ते रहिए bhopal samachar हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!