माँ पीताम्बरा पीठ की शरण में पहुंचे अमित शाह और राजनाथ

दतिया। सत्ता, सुख और सौभाग्य की देवी माँ पीताम्बरा के चरणों में देश के तमाम दिग्गज माथा टेकने आते ही रहते हैं। आज अमित शाह ने माई के दरबार में हाजिरी लगाई। अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनय सहस्त्रबुद्धे भी थे। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जनसम्पर्क, जलसंसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगुवानी की। इसके पश्चात् शाह झाँसी के लिए रवाना हो गए। अमित शाह झाँसी में परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के अभियान की शुरूआत करेंगे। 

बता दें कि माँ पीताम्बरा पीठ की कृपा से ही भारत चीन युद्ध रुक गया था। जब चीन की सेवाएं भारत की धरती पर मारकाट कर रहीं थीं, तब युद्ध को रोकने के लिए यहां विशेष यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यज्ञ की शुरूआत के साथ ही हालात बदलने लगे और यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही चीन की सेवाएं वापस लौट गईं।

( आप पढ़ रहे हैं bhopalsamachar.com हमें ट्विटर और फ़ेसबुक पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं।)
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!