शहडोल चुनाव | मुख्यमंत्री ने अच्छा काम किया है तो गली-गली क्यों घूम रहे हैं: कमलनाथ

राजेश शुक्ला/अनूपपुर। कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ ने राजेंद्रग्राम में आयोजित विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 12 साल से मुख्यमंत्री की कुर्सी में बैठे हैं। अगर उन्होंने इतना विकास कार्य किया है तो उपचुनाव को लेकर गली-गली क्यों घूम रहे हैं। श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा कहती है हम योग्य प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारे है अगर योग्यता में इतनी दम है तो मुख्यमंत्री गलियों में क्यों घूम रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ के साथ विवेक तन्खा, राजेंद्र सिंह, चरणदास महंत, उर्मिला सिंह, नर्मदा प्रसाद प्रजापति, प्रभु सिंह ठाकुर, प्रेमशाह सिंह, योगेंद्र प्रसाद बाबा, जयसिंह अग्रवाल भी उपस्थित थे। 

कोयले में कमीशन खाते हैं शिवराज
उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि एसईसीएल क्षेत्र में जो कोयला उत्पादन होता है उसका उठाव कर औद्योगिक इकाईयों को नहीं दिया जा रहा बल्कि अन्य क्षेत्र व विदेशों से कोयला मंगाकर कमीशन खा रहे हैं। उन्होंने भाजपा शासन के मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापम जैसे महाघोटाला करके भाजपा शासन के लोग प्रदेश के नौजवानों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा शासन में किसान, व्यापारी, कर्मचारी, श्रमिक एवं अन्य वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

निर्वाचन आयोग से करेंगे शिकायत
श्री तन्खा ने कहा कि 2 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने प्रत्याशी को नामांकन दाखिल कराने आये थे, जिसकी सीडी हम तैयार करा लिए हैं। आज देर रात दिल्ली पहुंचकर हम भारत निर्वाचन आयोग से शिकायत कर कार्यवाही की मांग करेंगे। 

इन्होंने दिया उद्बोधन
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बीपी धाकड, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल, वासुदेव चटर्जी, अखिलेश सिंह, जेपी श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिवराज सिंह सरकार के खिलाफ कांग्रेस को वोट करने की अपील की। 

यह रहे उपस्थित
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान राजेन्द्रसिंह, उर्मिला सिंह पूर्व राज्यपाल,योगेन्द्र सिंह,ओमकार सिंह विधायक डिन्डौरी ,लखन घनघोरिया पूर्व विधायक जबलपुर, क्षेत्रीय विधायक फुन्देलाल सिंह  पूर्व मंत्री नर्मदा प्रसाद प्रजापति,  सईद अहमद, प्रेमशाह सिंह, शंकर प्रसाद शर्मा, शिवकुमार नामदेव, भाई लाल पटेल, प्रेमकुमार त्रिपाठी, मदनकांत पाठक, रामखेलावन राठौर, अवधेश अग्रवाल, किसान कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील सराफ, महामंत्री मनोज सराफ, कुंअर सिंह, श्रीमती गीता सिंह, रवीन्द्र तिवारी, वासुदेव चटर्जी, भगवती शुक्ला,  मंजू मिश्रा, लोकसभा महासचिव मयंक त्रिपाठी, ऋषि तिवारी, बद्री प्रसाद शुक्ला, अखिलेश सिंह, निरंजन यादव, आशीष त्रिपाठी, करतार सिंह, साबिर हुसैन, धीरेंद्र सिंह, जीवेंद्र सिंह, दीपक शुक्ला जिला पंचायत उपाध्यक्ष राम सिंह, सन्तोष पान्डेय, जनपद उपाध्यक्ष अषोक जायसवाल, बालकृष्ण षुक्ला पूर्व ब्लाक अध्यक्ष  मनोज बिलैया, सिद्धार्थ सिंह, सिद्धार्थ सिंह जैतहरी, चंद्रभान सिंह, डॉ राज तिवारी, विश्वनाथ सिंह, रेहाना बानो, ज्योति राठौर, सुधा शर्मा, उमेश राय, शिवकुमार सोनी, उदय प्रताप सिंह, संतोष गुप्ता, राजू गुप्ता,  रमेश चौधरी, नरेश शर्मा, रेवा सोनी के साथ पसान, भालूमाडा, जमुना, जैतहरी, अमलाई, विवेकनगर, चचाई, देवहरा क्षेत्र के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !