पढ़िए, क्या क्या दिख रहा है कांग्रेस नेता के MMS में

जबलपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य रह चुके दिग्गज नेता एनपी दुबे पेशे से वकील भी हैं। 39 सेकेंड के एक वीडियो ने उनकी 39 साल की पॉवरफुल पॉलिटिकल लाइफ तबाह करके रख दी। माना जा रहा है कि यह वीडियो पारिवारिक विवाद के चलते सामने आया है। इसका राजनीतिक कनेक्शन नही है, शायद यह यौनशोषण का मामला भी नहीं है लेकिन चरित्रहीनता तो है ही। माना जा रहा है कि किसी ने पूर्व महापौर श्री दुबे को ब्लैकमेल करने के लिए यह वीडियो बनाया, जब डील नहीं हो पाई तो वायरल कर दिया। पढ़िए, क्या क्या दिख रहा है वायरल हुए इस वीडियो में: 

वीडियो में नेताजी अपने से 60 साल कम उम्र की लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। साफ दिख रहा है कि बुजुर्ग कांग्रेस नेता भगवा रंग की लुंगी पहने हैं और उनके शरीर के ऊपरी हिस्सा निर्वस्त्र है। उनके गले में रुद्राक्ष की माला और शरीर पर जनेऊ भी नजर आ रहा है। वीडियो की शुरूआत में ही नेताजी लड़की के साथ रंगरेलियां मनाते दिख रहे हैं।

कमरे में घुसते ही कैमरामैन लड़की से पूछता है कि तू इधर क्या कर रही है, कब आई है। नेताजी कैमरामैन को बताते हैं कि अभी आई है। कैमरामैन फिर पूछता है कि क्या करने आई है। लड़की कहती है कि दो मिनट का काम था। कैमरामैन लड़की से कहता है कि तू तो कह रही थी कि कुछ काम है। फिर यह क्या कर रही है। 

39 सेकेंड के इस वीडियो में बुजुर्ग नेता के चेहरे पर डर साफ झलक रहा है। कैमरामैन नेताजी से जैसे ही यह पूछता है कि तुम ये क्या कर रहे थे। इतना सुनते ही नेताजी कैमरा छीनने की कोशिश करते हैं। छीना-झपटी में वीडियो बंद हो जाता है। वीडियो बनाने वाला कोई नजदीकी है। वह नेताजी और लड़की दोनों को जानता है। वीडियो नेताजी के गोरखपुर स्थित घर के ऊपर बने कार्यालय का है।​

पारिवारिक विवाद के कारण ​साजिश हुई है: दुबे 
एक्स मेयर एनपी दुबे का कहना है कि मैंने अभी वीडियो नहीं देखा है, इसलिए अभी इस मामले में कुछ नहीं कह सकता। उनका कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से उनके खिलाफ किसी ने साजिश की है। 

कौन हैं एनपी दुबे
बताया गया है कि दुबे 1980-81 में जबलपुर नगर निगम के मेयर रहे। वे राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य होने के साथ वकील भी हैं। शहर में दुबे और उनके परिवार की अलग प्रतिष्ठा है। यही वजह है कि एमएमएस को विभिन्न कोणों से देखा जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!