INDORE में मिला टाइम बम नकली निकला

Updesh Awasthee
इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के नगीन नगर में लोडिंग जीप में बम मिलने की खबर से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची बम स्कवॉड की टीम ने जब टाइम बम की जांच की तो वो नकली पाया गया। आशंका जतायी जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने दहशत फैलाने के लिए ऐसी हरकत की है। पुलिस जांच में जुट गयी है।

बताया जा रहा है कि रंगोली फैक्ट्री के मालिक लखन मीणा का लोडिंग जीप है। गुरुवार सुबह जब लखन मीणा अपनी जीप की सफाई कर रहे थे, तभी उनकी नजर विचित्र दिखनेवाली बॉक्स पर पड़ी।  बॉक्स जीप के पीछले हिस्से में रखी हुई थी। 

मीणा ने जब बॉक्स का ढक्कन खोला तो अंदर बिजली के तारों से जुड़े कुछ पुर्जे देखें तो उनके होश उड़ गये। उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में एरोड्रम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बॉक्स को देखकर तुरंत बम स्क्वॉड टीम को बुलाया गया।

बम निरोधक दस्ते ने बॉक्स की जांच की तो उसमें बम जैसा कुछ नहीं पाया गया। फिलहाल पुलिस उस बॉक्स को जब्त कर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी ने आपसी रंजिश या इलाके में दहशत फैलाने के लिए इस तरह की हरकत की है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!