भाजपा सांसद प्रभात झा को चिकनगुनिया, दिल्ली में भर्ती

भोपाल। भाजपा उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य प्रभात झा की तबीयत बिगड़ गई है। उनके करीबियों का कहना है कि उन्हें चिकनगुनिया हो गया था। वे दो दिन तक दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे। बाद में उन्हें एम्स में शिफ्ट किया गया। लीवर में भी इंफेक्शन होने की बात कही जा रही है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्ढा और भाजपा नेता सौदान सिंह लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को एम्स जा सकते हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !