इस्लामाबाद। पाकिस्तानी राजनीतिक दलों ने सोमवार को सभी मतभेदों को एक किनारे रखते हुए कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ होने की बात कही। उन्होंने भारत द्वारा हाल में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक के दावे को हास्यास्पद बताया।
संसदीय नेताओं ने बैठक खत्म होने के बाद एक संयुक्त बयान में कहा कि पूरा राष्ट्र कश्मीर और भारत की आक्रामकता के मुद्दे पर एकजुट है। संयुक्त बयान में कहा गया,हम भारत के नियंत्रण रेखा के पार सर्जिकल स्ट्राइक के हास्यास्पद दावे को खारिज करते हैं, यह पूरी तरह से झूठा है। नेताओं ने भारत की अकारण आक्रामकता और संघर्ष विराम की निंदा की।
पाकिस्तानी नेताओं ने भारत कश्मीरी लोगों पर की जा रही क्रूर कार्रवाई से ध्यान भटकाने के लिए नियंत्रण रेखा पर आतंकवाद का झूठ गढ़ रहा है। उन्होंने भारत द्वारा सिंधु जल संधि पर पुनर्विचार किए जाने और पाकिस्तान के पानी में कटौती करने की बातों की आलोचना की और इसे अंतर्राष्ट्रीय समझौते का उल्लंघन बताया।