दिग्विजय सिंह ने बेवजह मोदी भक्तों को छेड़ा

Updesh Awasthee
भोपाल। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह की चालों को समझ पाना आम आदमी के लिए काफी मुश्किल है। शनिवार (15 अक्टूबर) को बैठे-ठाढ़े दिग्विजय सिह ने मोदी भक्तों को छेड़ दिया और फिर उसका काफी देर तक आनंद भी लिया। शायद वो किसी पुराने मित्र के साथ थे और मोदी भक्तों की समझ पर डिस्कशन चल रहा था। दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट में लिखा, 

‘कल मोदी जी ने चुनावी रैली में कहा अब बीजेपी में अपराधियो के लिये कोई जगह नही है। भीड़ से जवाब आया क्यों कोटा फुल हो गया है क्या?’ 

बस फिर क्या था, लोग आदत के अनुसार दिग्विजय सिंह के पीछे पड़ गए। मात्र 30 मिनट में 30 से ज्यादा प्रतिक्रियाएं आईं। सभी दिग्विजय सिंह के खिलाफ थीं। लोग पानी पी पीकर दिग्विजय सिंह को कोस रहे थे। बात निकली तो निकलती ही चली गई। किसी ने दिग्विजय सिंह तो किसी ने पूरी कांग्रेस को कोसा। एक महाशय ने 'जीजाजी' को लपेटे में लिया तो कई लोगों ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को भी समेट लिया। एक अन्य महोदय ने दिग्विजय सिंह को 'केजरीवाल' से भी घटिया लिख डाला। 

मजेदार बात यह है कि किसी ने भी यह जानने की कोशिश नहीं की कि मोदी ने उक्त पंक्तियां कहां और ​कब कहीं। कहीं भी या नहीं। क्योंकि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में थे और यहां कोई चुनावी सभा नहीं थी। कमोवेश पूरे देश में कोई चुनावी सभा नहीं थी। दिग्विजय सिंह ने बस तार छेड़ दिया जो काफी देर तक बजता रहा। शायद दिग्विजय सिंह जान बूझकर ऐसा किया और किसी विशेष के सामने प्रमाणित कर दिया कि मोदी समर्थक बिना सोचे समझे बस करते रहते हैं। इनलॉजिकल। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!