पेट्रोल 1.34 रुपए, डीजल 2.37 रुपए महंगे

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल के मूल्य में 1.34 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं डीजल की कीमतें 2.37 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई हैं। तीनों सरकारी कंपनियां- इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिदुस्तान पेट्रोलियम कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय मूल्यों के आधार पर ईंधन कीमतों की हर पखवाड़े समीक्षा करती हैं। कंपनियां इस समीक्षा के दौरान डॉलर और रुपए की विनिमय दर को भी ध्यान में रखती हैं।

बढ़ी हुई कीमते आज रात से लागू कर दी जाएगी। दिल्ली में शनिवार मध्यरात्रि से पेट्रोल 66.06 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। अभी तक यह 64.58 रुपए प्रति लीटर था। डीजल का दाम भी 54.98 रुपए से बढ़कर 52.61 रुपए प्रति लीटर हो गया। बता दें कि पिछले दिनों कच्चे तेल में आए उछाल के कारण ही पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए है। गौरतलब है कि देश में तेल कंपनियां हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव करती हैं। जिसके बाद लगातार कटौती के बाद दामों में इजाफा किया गया है।

इस महीने की शुरूआत में ही यातायात उपभोक्ताओं की जेब ढीली हुई थी जब डीलर कमीशन बढ़ने से पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 14 पैसे प्रति लीटर और 10 पैसे लीटर बढ़ाए गए थे। इससे पहले एक अक्तूबर को पेट्रोल कीमतों में 37 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। उस दिन डीजल के दाम आठ पैसे लीटर कम किये गये थे। इंडियन आॅयल कारपोरेशन ने कीमत वृद्धि की घोषणा करते हुए कहा था कि अन्य राज्यों में भी डीजल कमीशन में बदलाव की वजह से पेट्रोल, डीजल कीमतों में संशोधन होगा। गौरतलब है कि इससे पहले पिछले माह ही पेट्रोल की कीमतों में (15 सितंबर) को प्रति लीटर 58 पैसे की बढ़ोत्तरी जबकि डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 31 पैसे की कमी की गई ।  सितंबर माह में पेट्रोल की कीमतों में हुई दो बार बढ़ोत्तरी की गई थी। लिहाजा अब फिर से लोगों की जेब पर असर पड़ेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!