ज्योतिरादित्य सिंधिया को कृष्ण बताया, समर्थकों के बेतुके पोस्टर

Updesh Awasthee
भोपाल। इस तरह की राजनीति के लिए यूपी ही सुर्खियों में थी। अब एमपी में भी होने लगा है। भिंड में सिंधिया समर्थकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को भगवान कृष्ण के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की भिंड में होने जा रही सभा को लेकर जगह-जगह उन्हें भगवान कृष्ण के रूप में पोस्टर लगाए गए हैं। वहीं पोस्टर में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह पर भी निशाना साधा गया है। सभा से पहले इस तरह के पोस्टर लगने पर इलाके में राजनीति गरमा गई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों द्वारा यह पोस्टर लगवाया गया है। 

बेवजह सुर्खियों में आने वाली इस तरह की राजनीति अब तक केवल उत्तरप्रदेश में ही दिखाई देती थी। कभी कभी सोशल मीडिया पर इस तरह के फोटो दिख जाते हैं परंतु मप्र की राजनीति में इस प्रकार की गतिविधयां पहले कभी नहीं देखी गईं। इसे आप सिर्फ सुर्खियों में आने का एक बेतुका प्रयास भर कह सकते हैं। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!