दलबदलू नेताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घेरकर पीटा

Updesh Awasthee
नईदिल्ली। पिछले 10 सालों में भाजपा दलबदलू नेताओं से भर गई है। लगभग हर जिले में मौका दलबदलू नेता ना केवल भाजपा में हैं, बल्कि प्रमुख पदों पर भी हैं लेकिन उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ के भाजपाईयों को यह मंजूर नहीं। चुनावी बयान में सपा छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने आए एक नेता को भाजपाईयों ने घेरकर पीटा। 

ये मारपीट भाजपा पदाधिकारियों के सामने हुई और सभी दिग्गज नेता मूकदर्शक बने देखते रहे। यहां सपा के कई नेता, पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन करने आए थे लेकिन भाजपा के पुराने कार्यकर्ता इस दलबदल कार्यक्रम से खुश नहीं थे। जैसे ही सपा के नेताओं ने भाजपा कार्यालय में एंट्री की, भाजपा कार्यकर्ता उन पर पिल पड़े और मार मारकर भगा दिया। 

भाजपा के पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए सपा छोड़कर आए नेताओं को चले जाने का इशारा किया लेनिक सुशील मित्तल को भाजपा की सदस्यता दिला दी गई। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!