रीवा: मंदिर में गाय को बेरहमी से पीटा, गुप्तांग में डंडा घुसाया

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा में गाय के साथ अमानवीय घटना सामने आई है। यहां मंदिर के बाड़े में बंधी गाय के साथ एक नशेलची ने शुक्रवार रात बेहद क्रूरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया। उसने गाय का मुंह बांधकर उसे बुरी तरह पीटा और फिर गुप्तांग में डंडा डंडा डाल दिया। इससे गाय के मुंह और नाक से लगातार खून निकल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि गाय का अब जिंदा बचना मुश्किल है। 

रीवा विश्वविद्यालय थाना के बरा कोठार गांव में स्थित है हनुमान मंदिर। यहां के बाड़े की एक गाय के साथ शुक्रवार देर रात भैया साकेत उर्फ राज बहोर (28) ने क्रूरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया। उसने खूंटे से बंधी गाय को बुरी तरह पीटा और फिर उसके गुप्तांग में डंडा डंडा डाल दिया। हादसे की जानकारी शनिवार सुबह उस पता चली, जब मंदिर के पुजारी गाय को चारा डालने बाड़े में पहुंचे।

यहां हनुमानजी के दो मंदिर हैं। दक्षिण और उत्तर मुखी। इनके पुजारी हैं रामकुमार पांडे और वीरेन। पुजारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही गाय ने एक बछड़े को जन्म दिया है। शनिवार सुबह जब उन्होंने गाय को तड़पते देखा, तो फौरन गांव के सरपंच रावेंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी। इसके बाद शनिवार सुबह करीब 8 बजे RTI कार्यकर्ता बीके माला और TI शिवपूजन मिश्रा भी घटनास्थल पर पहुंचे। गाय के इलाज के लिए तुरंत बिछिया पशु चिकित्सालय से डॉक्टर गौतम को बुलाया गया। डॉ. गौतम के अनुसार, गाय की आंत फट गई है। उसे बुरी तरह पीटा भी गया है। उसकी हालत बेहद नाजुक है।

RTI कार्यकर्ता बीके माला के अनुसार, मंदिर के समीप है शराब और नशे का कारोबार होता है। कतिपय लोग मंदिर परिसर में बैठकर जबरन शराब और नशा करते हैं। TI मिश्रा के अनुसार, इस मामले में वन्य प्राणी संरक्षण, गौरवंश, पशु क्रूरता आदि के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के मुताबिक, एक दिन वह मंदिर में बैठकर गांजा पी रहा था, तब पुजारी ने उसे मना किया था। इससे वह नाराज था। घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए थे। तनाव के हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!