बाहर मुहर्रम के जुलूस, घर में युवती का रेप

Updesh Awasthee
झांसी जिले में मुहर्रम के दौरान युवती के घर में घुसकर रेप करने का मामला सामने आया है. इस दौरान युवती मदद के लिए 100 नंबर पर फोन करती रही, लेकिन फोन नहीं उठा. घटना के बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिले के समथर थाना इलाके के साकिन गांव में मुमताज़ पुत्री रशीद (दोनों काल्पनिक नाम) रहती हैं. बताया जा रहा है कि 18 साल की मुमताज़ करीब 1 साल से गांव के ही रहने वाले इमरान को जानती थी. मुमताज़ के अनुसार इमरान उससे शादी की जिद कर रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया.

मुमताज़ के अनुसार इसी वजह से इमरान लगातार उसे धमकी दे रहा था. मुमताज ने बताया कि घर के लोग मुहर्रम के जुलूस में थे. इसी दौरान इमरान घर में घुस आया. उसने तमंचा दिखाते हुए उससे रेप किया. इस दौरान वह 100 नंबर पर कॉल करती रही, लेकिन फोन नहीं उठा. इसके अलावा परिजनों के नंबर पर भी कॉल किया, लेकिन उनका भी फोन नहीं लगा.

इस बीच युवक ने उसके 11 साल के छोटे भाई को गोली मारने की धमकी दी और फरार हो गया. उसके बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उसने घटना की जानकारी दी. जिसके बाद समथर थाने में शिकायत की गई. आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. समथर एसओ मनोज कुमार ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. आरोपी फरार है. उसे तलाशा जा रहा है. आज युवती को मेडिकल चेकअप के लिए झांसी के जिला अस्पताल भेजा गया है.
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!