महिला तहसीलदार ने अवैध शराब के अड्डे पर अकेले छापा मार दिया

Updesh Awasthee
छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में इन दिनों एक महिला अधिकारी के फोटो और कारनामे सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। स्थानीय लोग भी इस महिला की खूब तारीफ कर रहे हैं। जिले के मालखरौदा तहसील में कार्यरत महिला नायब तहसीलदार प्रियंका बंजारा की लेडी सिंघम वाली तस्वीर फेसबुक पर खूब शेयर की जा रही है।

अपने निडर स्वभाव के चलते वह बिना किसी तामझाम और फोर्स के एक पटवारी और एक आरआई के साथ अवैध शराब की दुकान में घुसकर कार्रवाई कर रही हैं। इस महिला तहसीलदार के हौसले की हर तरफ तारीफ हो रही है। एक मामले में यह महिला नायब तहसीलदार सपिया गांव में अवैध रूप से देसी शराब बेचे जाने की शिकायत पर अकेली ही कार्रवाई के लिए चल दी थीं।

महिला तहसीलदार ने डभरा पुलिस से बल की मांग की, लेकिन बल उपलब्ध नहीं हो पाया। इसके बावजूद वह शराब के अड्डे पर पहुंच गईं और पूरी योजना के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से इलाके में उनकी खूब चर्चा हो रही है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!