समस्याएं तो भगवान राम भी खत्म नहीं कर पाए, हम क्या कर सकते हैं: मंत्री पारस जैन

भोपाल। मप्र में बिजली से जुड़ी समस्याएं और बिजली कंपनी के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं के साथ किए जाने वाले अभद्र व्यवहार पर मप्र के ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने बड़ा ही अटपटा सा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'जब भगवान राम भी समस्याएं खत्म नहीं कर पा तो हम क्या कर सकते हैं।'

एमपी के ऊर्जा मंत्री पारस जैन गुरुवार को शहडोल दौरे पर थे। यहां उपचुनाव होने हैं। एक हिंदी अखबार के मुताबिक, पत्रकारों ने जब उनसे लोगों की समस्याओं का निपटारा नहीं होने के संबंध में सवाल किए गए तो उन्होंने जवाब दिया कि, 'जब भगवान राम भी समस्याएं नहीं निपटा पाए, तो हम क्या कर सकते हैं'।

आगे उन्होंने कर्मचारियों पर भी अपना गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा कि कर्मचारी बेवकूफ हैं, उन्हें फोन सुनना चाहिए। हालांकि, बाद में वो समस्याओं के निराकरण के बारे में भी बात करते दिखे। मंत्री ने बताया कि, उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को उपभोक्ताओं की समस्याओं का सहजता से निराकरण करने के निर्देश दे दिए हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !