हरजी भाटी: यहां की भभूत से होता है असाध्य रोगों को इलाज

Updesh Awasthee
राजू सुथार/जोधपुर। जिले की ओसियां तहसील के पड़ासला गांव में हरजी भाटी बाबा रामदेव के परम भक्त बाबुसिंह खीची के हाथ से दी गई भभूती से कैंसर जैसी जटिल बीमारियों का इलाज हो रहा जो अपने आप में चमत्कार है। साथ ही दिन भर लोगों की भीड़ भी रहती है। यहां पूरे जोधपुर जिले से ही नहीं अपितु सम्पूर्ण भारत से लोगों का आना-जाना लगातार जारी है। 

चमत्कारी भक्त की भक्ति की यात्रा आज से करीब 11 वर्ष पूर्व शुरू हुई आज भी निरंतर जारी है, वो विगत 11 वर्षों से हरजी भाटी की समाधी पैदल जाते थे एक दिन कहते है इनको बाबा रामदेव मिले और साक्षात दर्शन दिये और कहा की भक्त क्या इच्छा है तो इन्होने कहा की जैसे कलयुग में हनुमान जी का नाम हुआ वैसे ही हरजी भाटी का सम्पूर्ण विश्व में नाम होना चाहिए, तो भक्त के अनुसार बाबा रामदेव ने कहा की जाओ आज के बाद आपके द्वारा दी गई भभूत से जटिल से जटिल रोगों का इलाज होगा व हरजी भाटी का नाम पूरे विश्व में होगा।

इसके बाद भक्त ने बीमार लोगों को भभूत देनी शुरू कर दी और लोगों की बीमारी दूर होने लगी तथा हर रोज हजारों की तादाद में श्रद्धालु आ रहे है और आने वाले श्रद्धालुओं का दावा है की हमारी बीमारी खत्म हो गयी जिनमें कैंसर जैसी जटिल बीमारियों के रोगी स्वस्थ होने का दावा कर रहे है।
श्री राजू सुथार जोधपुर के विकीपीडियन हैं। भोपाल समाचार आस्था के किसी भी दावे का समर्थन या विरोध नहीं करता। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!