नशे में टल्ली डॉक्टर ने कलेक्ट्रेट में मचाया उत्पात

बड़वानी। शराब के नशे में धुत होकर आए खेतिया उप-स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर शरद भंडारी, एमबीबीएस ने यहां जमकर उत्पात मचाया। हालात यह बने कि कलेक्टर तेजस्वी एस नायक को पुलिस बनवानी पड़ी। पुलिस की पूरी टीम कलेक्ट्रेट पहुंची तब कहीं जाकर नशे में टल्ली डॉक्टर को काबू किया जा सका। 

कलेक्टर कार्यालय में देर शाम खेतिया के उप-स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एमबीबीएस डॉक्टर शरद भंडारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां आते ही उन्होंने जोर जोर से चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास लोगों ने उन्हें समझाने की कोशिश की। कुछ अधिकारी भी आए लेकिन डॉक्टर शरद भंडारी संभाले नहीं संभल रहे थे। अंतत: सारी जानकारी कलेक्टर तक पहुंचाई गई। 

कलेक्टर तेजस्वी एस नायक के आदेश पर एसडीएम ने पुलिस को बुलाया। पुलिस की पूरी एक टीम यहां पहुंची तब कहीं डॉक्टर को काबू किया जा सका। डॉक्टर ने खुले रूप से यह स्वीकार किया कि वह शराब के नशे में है। उसने यह लिखकर भी दे दिया कि वो नशे में है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !