कान खोलकर सुन लो, भारत उरी को भूलेगा नहीं: मोदी

Updesh Awasthee
कोझिकोड। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार उरी अटैक के बारे में सार्वजनिक मंच पर अपनी बात रखी। उन्होंने साफ कहा कि आतंकवादी कान खोलकर सुन ले, कि भारत उरी को भूलेगा नहीं। उन्होंने यह भी पूछा कि क्यों दुनिया की हर आतंकवादी घटना में पाकिस्तान का जिक्र आता है। 

कोझिकोड रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कि एक ही देश है, जो आतंकवाद को पूरी दुनिया में एक्‍सपोर्ट कर रहा है। जहां भी आतंकवाद है उसका जिम्‍मेदार एक ही देश है। आखिर क्‍यों दुनिया का सबसे बड़ा और खूंखार आतंकवादी ओसामा बिन लादेन पाकिस्‍तान में जाकर छिपा था। हर आतंकी घटना में पाकिस्‍तान का नाम क्‍यों आता है।

एक ही देश है जो विकास नहीं, बल्कि खून-खराबा करने में लगा हुआ है। जम्‍मू-कश्‍मीर और उड़ी में पाकिस्‍तान से एक्‍सपोर्ट किए गए आतंकियों ने 18 फौजियों को शहीद कर दिया। पूरी दुनिया को पाकिस्‍तान के खिलाफ मिलकर आवाज उठानी होगी। प्रधानमंत्री ने स्‍पष्‍ट रूप से कहा, कि आतंकवादी कान खोलकर सुन ले, कि भारत उरी को भूलेगा नहीं। भारत आतंकवाद के सामने न तो कभी झुका है और न ही कभी झुकेगा।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!