भोपाल में होमगार्ड लाइन के बाहर प्रदर्शन, घबराई पुलिस ने बेरिकेट्स लगाए

भोपाल। सेवाकाल घटाए जाने के विरोध में होमगार्ड जवानों ने आज संडे को प्रदर्शन शुरू कर दिया। वो होमगार्ड लाइन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सैनिकों के प्रदर्शन से घबराई पुलिस ने शहर के कई इलाकों में बेरिकेटिंग कर दी है। वो नाराज हैं क्योंकि यह मामला फिलहाल हाईकोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके शासन ने निष्कासन प्रक्रिया शुरू कर दी है। होमगार्ड सैनिक इसका तीव्र विरोध कर रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार प्रदेश में होमगार्ड के जवानों के 16 हजार पद स्वीकृत हैं। इनमें से करीब 8000 होमगार्ड 40 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। पहले होमगार्ड के लिए भर्ती की आयु सीमा 19 वर्ष से 40 वर्ष थी, लेकिन वर्तमान समय मैं उन्हें पुलिस कर्मचारियों की तरह 60 साल तक सेवाएं लीं जा रहीं हैं। वर्ष 2016 में विभाग ने होमगार्ड के जवानों के लिए नए नियम बनाकर उन्हें 40 साल की उम्र तक सेवा में रहने का नियम बना दिया गया, इसी के विरोध में होमगार्ड जवानों ने हाईकोर्ट जबलपुर में एक याचिका भी दायर की है।

खास बात यह है कि होमगार्ड के जवानों के सेवाकाल का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, बावजूद इसके डीजी होमगार्ड ने 41 वर्ष की आयु पार कर चुके होमगार्डों की सूची मंगवाकर उन्हें निष्कासित करने की कवायद शुरू कर दी है। 
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!