भोपाल में राधेश्याम जुलानिया के खिलाफ कर्मचारी संगठनों का प्रदर्शन

भोपाल। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्यसचिव राधेश्याम जुलानियां की अमर्यादित बयानबाजी और कार्रवाईयों के विरोध में प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त तथा गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर राजधानी के अरेरा हिल्स स्थित पर्यावास भवन बड़ा प्रदर्शन किया तथा राधेश्याम जुलानियां के खिलाफ नारेबाजी की तथा चेतावनी दी की यदि व्यवहार नहीं सुधारा तो अपर मुख्यसचिव राधेश्याम जुलानियां के व्यवहार की शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी तथा पूरे प्रदेश में एक दिवसीय हड़ताल की जायेगी। 

पर्यावास भवन पर एक सभा भी हुई जिसमें प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठनों के पदाधिकारियों ने सबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अपर मुख्यसचिव को मालुम चल चुका है कि वो मुख्यसचिव की दौड़ से बाहर हो गये हैं इसलिए अपनी खीझ कर्मचारियों और अधिकारियों पर निकाल रहे हैं। प्रर्दशन में समस्त विभागों के कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों नेताओं तथा पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

प्रदर्शन में मंत्रालीयन कर्मचारी अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक, म.प्र. तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी कटियार, मं.प्र. कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेन्द्र खोंगल,  लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष निहाल सिंह जाट, म.प्र. अजाक्स अशोक बैन , म.प्र. अपाक्स के उपाध्यक्ष पी.के. जौहरी,, म.प्र. लिपिक वर्गीय शास. कर्म. संघ के महामंत्री एम.पी. द्विवेद्वी,, मनोज जाट, सुरेश श्रीवास्तव,  म.प्र. वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष साबिर अली,, निगम मण्डल कर्मचारी समन्वय महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल वाजेपीय, म.प्र. म.प्र. हाउसिंग बोर्ड कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बलवंत रघुवंशी,, म.प्र. पेंशनर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एल.एन. कैलोसिया,  म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियिर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रांताध्यक्ष आरकेएस तोमर, इंजीनियिर संघ के महामंत्री सुरेश द्विवेद्वी,, कर्मचारी मंच के भागीरथ विश्वकर्मा, आपूर्ति निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष गजेन्द्र कोठारी उपाध्यक्ष मेघराज जैन, सचिव संतोष शुक्ला, म.प्र. स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अजीज खान, म.प्र. संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर, म.प्र. राज्य परिवहन निगम कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा,  म.प्र. स्टेट फर्मासिस्ट संघ के अध्यक्ष राजन नायर, निगम मण्डल लघुवेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिलबहादुर थापा, वेयरहाउसिंग कारर्पोरेशन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष हातिम अली अंसारी,, म.प्र. दुग्ध कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष आदर्श शर्मा,  आदि सहित् प्रदेश के समस्त कर्मचारी अधिकारी संगठनों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
If you have any question, do a Google search

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!