देवरिया। राहुल गांधी की यात्राओं में कुछ ना कुछ ऐसा जरूर हो जाता है जो विरोधियों को उनका मजाक उड़ाने का अवसर दे देता है। इस बार वो जल्दबाजी ने जूते पहनकर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गए। उनके पीछे पीछे कांग्रेसी दिग्गज गुलाम नबी आजाद भी जूते में आए।
देवरिया में जनसभा से पहले राहुल गांधी सुभाष चौक पर नेताजी सुभास चंद्र बोस के मूर्ति पर माल्यार्पण करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद भी थे। माल्यार्पण के दौरान राहुल गांधी इतने जल्दीबाजी में थे कि वो मूर्ति पर माल्यार्पण करते वक्त भूल गये कि उन्होंने जूता तो उतारा ही नहीं है। इस दौरान लोगों ने राहुल को टोका भी लेकिन तब तक राहुल गांधी मूर्ति पर माल्यार्पण कर चुके थे।
ये हाल सिर्फ राहुल गांधी का ही नहीं रहा, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी यही भूल दोहराई। राहुल गांधी के साथ कार्यक्रम में शामिल होने गये गुलाम नबी आज भी जूता पहने हुए ही मूर्ति पर माल्यार्पण किया। राहुल की इस हरकत पर बीजेपी ने चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल को पीके (प्रशांत किशोर) क्या-क्या सिखाएंगा।