ग्वालियर के ब्यूटी पार्लर में मिली नागालैंड की लड़की के साथ निवस्त्र लड़का

Updesh Awasthee
ग्वालियर। ब्यूटी पार्लर की आड़ में इन मसाज पार्लर और सेक्स रैकेट अब यहां आम होते जा रहे हैं। सिरोल थाना क्षेत्र में रेड के दौरान एक ब्यूटी पार्लर में निवस्त्र लड़के साथ नागालैण्ड की एक लड़की मिली है। पुलिस ने पार्लर के मालिक पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 

पुलिस ने ब्यूटी पार्लर के मालिक तथा कर्मचारियों को हिरासत में लेकर इम्मोरल ट्रैफिकिंग प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घटना रविवार शाम की है। सीएसपी विनायक वर्मा के अनुसार सिरोल इलाके में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। इस पर वहां पर दबिश दी गई तो आपत्तिजनक सामान मिला, इसके अलावा विकास जैन नामक युवक निर्वस्त्र अवस्था में मिला, इसके साथ नागालैंड की एक युवती भी थी।

युवती ने यहां पर मसाज के साथ-साथ सेक्स रैकेट चलने की भी पुष्टि की है। वर्मा के अनुसार आपत्तिजनक हालत में मिले युवक के साथ-साथ 3 कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया गया है।ब्यूटी पार्लर मालिक राजेश अग्रवाल को भी आरोपी बनाया गया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!