ये है IPS अफसरों की अदला बदली के पीछे का राज

Updesh Awasthee
भोपाल। मप्र शासन ने अवकाश के दिन 16 आईएएस अधिकारियों की बदली कर दी। इस लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं जो कार्यकाल पूर्ण होने के कारण नहीं बल्कि कुछ दूसरे कारणों से बदले गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख नाम है डीजी होमगार्ड मैथिलीशरण गुप्त। इनका नाम बिल्कुल लास्ट में जोड़ा गया, या यूं कहिए कि इनका नाम जोड़ने के लिए ट्रांसफर लिस्ट एक दिन रोकी गई। जब सीएम आ गए और गृहमंत्री ने अपनी बात रखी, तब लिस्ट जारी की गई। 

इसी तरह लोकायुक्त संगठन में एडीजी विशेष पुलिस स्थापना से अशोक अवस्थी को कटनी के कथित माइनिंग माफिया पवन मित्तल की मदद करने के कारण हटाया गया। उन्होंने एसपी गौरव तिवारी को मित्तल की मदद करने के लिए कहा था। यह आॅडियो लीक हो गया था। अवस्थी को अब एडीजी टेक्निकल बनाया गया है। अशोक अवस्थी 2011 से लोकायुक्त में थे और यहां से जाना नहीं चाहते थे। 

अनूपपुर के एसपी अनुराग शर्मा लगातार गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह के टारगेट पर चल रहे हैं। पहले शर्मा टीकमगढ़ एसपी थे। तब भूपेन्द्र सिंह वहां के प्रभारी मंत्री बने और उन्होंने अनुराग शर्मा को टीकमगढ़ से बाहर करवा दिया। इस बार अनुराग अनूपपुर के एसपी थे और भूपेन्द्र सिंह यहां के प्रभारी मंत्री बन गए। अनुराग शर्मा को ग्वालियर भेजा गया है। उम्मीद है, ग्वालियर के प्रभारी मंत्री नहीं बदलेंगे। 

लोकायुक्त संगठन में जनवरी 2011 में आईजी बनकर अशोक अवस्थी गए थे। बीच में तबादला इंदौर किया गया। तब लोकायुक्त ने यह ट्रांसफर रुकवा दिया था। अवस्थी लोकायुक्त में रहते ही पदोन्नत भी हुए। अब उनका तबादला किया गया है। अभी किसी की पोस्टिंग नहीं की गई है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!