हॉस्टल में लड़कियों का उत्पादत सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली। गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के उत्पात का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद 'हॉस्टल कल्चर' सुर्खियों में आ गया है। लोग लड़कियों के लिए बुरे भले कमेंट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि माता पिता की भावनाओं के साथ लड़कियां किस तरह का खिलवाड़ कर रहीं हैं। अब तक यह पुष्टि नहीं हो सका है कि वीडियो कहां का है और इसकी सच्चाई क्या है। यूट्यूब पर यह वीडियो 28 अगस्त को पोस्ट किया गया। 

लोगों की माने तो होस्टल में लड़कियों की पार्टी के दौरान ये वीडियो बनाया गया। वीडियो में नजर आ रही लड़कियां नशे में धुत्त नजर आती हैं और एक-दूसरे की खिंचाई कर रही हैं। एक लड़की अपनी सहेली को किस करते भी नजर आ रही है। कुछ लड़कियां दूसरी साथियों को कंट्रोल करती भी दिख रही हैं।

हालांकि, यह पूरी तरह साफ़ नहीं है कि लड़कियों ने शराब पी रखी है। यह भी हो सकता कि वे आपस में हंसी-मजाक कर रही हों। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो को आपत्तिजनक माना और लड़कियों को कोसा भी। उनके मुताबिक यह हद है। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया में डेढ़ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!