दिल्ली की लड़की ने इंदौर के ठर्की का वो हाल किया....

Updesh Awasthee
इंदौर। दिल्ली की एक लड़की रिचा पीयर्स ने इंदौर के एक ठर्की का वो हाल किया कि महाशय 200 बार कान पकड़कर माफी मांग चुके हैं। उनके तमाम दोस्त उन्हे ताने मार रहे हैं। उनका जीना मुश्किल हो गया है और रिचा ने यह सबकुछ किया बिना पुलिस की मदद के। 

मनचले ने पहले तो युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। फिर उसे अलग-अलग तरीके से मैसेज किए। कभी 'आई लव यू' लिखा तो कभी 'आई मिस यू'। कभी उसे वीडियो भेजा तो कभी तस्वीरें। रिचा काफी परेशान हो गई। वह कई बार मना भी कर चुकी थी, लेकिन कमल नहीं माना। तब रिचा ने उसे सबक सिखाने की ठानी और उसकी प्रोफाइल की स्टडी की। उसने देखा कि कमल अपने कई दोस्तों को भी कमेंट्स करता है और उनकी फोटो लाइक करता है। युवती ने ऐसा ही एक कमेंट देखा, जिस पर कमल सहित कई लोगों ने लाइक किया। बस युवती ने फोटो के कमेंट्स पर जाकर जो लिखा लिखा, उसके बाद तो कमल का सारा नशा ही उतर गया। 

ये लिखा था कमेंट में
माय नेम इज रिची पीयर्स। मिस्टर कमल डिस्टर्ब मी अलॉट। ही मैसेज मी अगेन एंड अगेन एंड फोर्स्ड मी डू वीडियो कॉल एंड यूज्ड वेरी चीप वर्ड्स लाइक आई लव यू, आई मिस यू। ही इस वेरी एजड 40, बट स्टिल बिग ठर्की ऑफ फेसबुक। अंकल सुधर जाओ अपनी एज तो देखो।

फिर शुरू हुआ तमाशा
युवती का मैसेज देखते ही कई दोस्तों ने कमल को फोन लगाए और समझाया कि वह आगे से उसे परेशान न करे। एक-दो लोगों ने तो युवती के कमेंट्स के नीचे मनचले के लिए हिदायत भरे मैसेज भी कर दिए। युवती की हिम्मत के आगे मनचला भी शर्मिंदा हो गया। उसने निजी तौर पर करीब 200 बार माफीनामा भेजा। कई बार कान पकड़कर उठक-बैठक तक लगाने की बात कही। हालांकि रिचा ने जवाब नहीं दिया।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!