
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र नगर के कछयाना मोहल्ले में वार्ड क्रमांक 2 की कांग्रेसी पार्षद के पति जयकर्ण कुशवाहा के संरक्षण में एक अवैध निर्माण किया जा रहा था। नगरपालिका प्रशासन को पता चला तो अमला मौके पर जा पहुंचा। अमले को रोकने के लिए जयकर्ण खुद आ गए तो कर्मचारियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष शंभू सोनी को भी बुला लिया। शंभू अपने भाई के साथ मौके पर पहुंचे। यहां विवाद शुरू हो गया और अतिक्रमणकारियों ने लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों भाई बुरी तरह से जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर देवेंद्र नगर पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने दोनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने कांग्रेस नेता जयकर्ण समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।