श्योपुर जेल में हत्यारोपी भाजपा नेता को VVIP ट्रीटमेंट

Updesh Awasthee
श्योपुर। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष एवं हत्यारोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ मंगू राजावत को जेल में VVIP सुविधाएं दी जा रहीं हैं। हालात यह हैं कि भाजपा नेता को खुश रखने के लिए इन दिनों जेल की दाल में तेल के बजाए घी का तड़का लगाया जाने लगा है। भाजपा नेता एक बिजली ठेकेदार की हत्या के आरोप में सजा काट रहा है। 

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब हाल में ही एक कैदी जेल से छूटकर आया। उसने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब हत्या के आरोपी राघवेन्द्र सिंह उर्फ मंगू राजावत और उनके भाई कल्लू जेल में आए तो उन्होंने जेल का खाना खाने से इनकार करते हुए बाहर से खाना मंगाए जाने के लिए जेलर पर दबाब बनाया।

जेलर संतोष उपाध्याय ने जेल मेन्यू के अनुसार ही अन्य कैदियों के साथ खाना खाने की बात कही। इसके बाद दो दिन तक इन बंदियों ने खाना ही नहीं खाया और भूख हड़ताल पर बैठ गए।
मामले की जानकारी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष को लग गई और जेलर व नेताजी के बीच जमकर बहस हुई, जिसके बाद बंदियों को सरसों के तेल की जगह देशी घी के तड़के की दाल परोसी जाने लगी।

इस बारे में जब जेलर संतोष उपाध्याय से चर्चा की गई तो वे इस बात को झुठलाते हुए बोले कि, कैदियों की मांग पर मौसमी सब्जियों में परिवर्तन किया गया है और रही बात कैदियों के खाना न खाने की, तो ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने तेल की जगह घी का उपयोग करने की बात को बिल्कुल गलत बताया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!