मप्र आईएएस अफसरों की तबादला सूची | Transfer list of IAS Officers 27/08/2016

भोपाल। मप्र शासन ने आईएएस अफसरों की वो बहुप्रतीक्षित लिस्ट जारी कर ही दी जिसकी चर्चााएं लम्बे समय से चली आ रहीं थीं। शासन ने 12 जिलों के कलेक्टर बदले हैं। साथ ही कुल 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें कई जुगाड़ वाली पोस्टिंग भी हैं जो संभवत आने वाले रोज में सुर्खियां बनेंगी। 

पढ़िए यह लिस्ट 

क्र
अधिकारी
वर्तमान स्थापना
नवीन पदस्थापना
1.
श्री कवीन्द्र कियावत
कलेक्टर, उज्जैन
सचिव, मध्यप्रदेश शासन
2.
श्री एम.बी. ओझा
कलेक्टर, विदिशा
अपर सचिव, स्कूल शिक्षा
3.
श्री मसूद अख्तर
कलेक्टर, छतरपुर
संचालक, एड्स तथा पदेन अपर सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
4.
श्री ज्ञानेश्वर बी. पाटिल
कलेक्टर, बैतूल
अपर सचिव उच्च शिक्षा तथा अतिरिक्त परियोजना संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
5.
श्री राजीव चन्द्र दुबे
कलेक्टर, शिवपुरी
अपर सचिव, परिवहन तथा प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम
6.
श्री प्रमोद कुमार गुप्ता
संचालक तकनीकी शिक्षा तथा पदेन अपर सचिव, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एवं नगरीय विकास एवं आवास
अपर आयुक्त (राजस्व) सागर संभाग, सागर
7.
श्री अरूण कुमार तोमर
कलेक्टर, अशोक नगर
सचिव राजस्व मंडल, ग्वालियर
8.
श्री एस.एन.एस. चौहान
कलेक्टर, पन्ना
कलेक्टर, सिंगरौली
9.
श्री राजीव शर्मा
कलेक्टर, शाजापुर
उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
10.
श्रीमती अलका श्रीवास्तव
अपर आयुक्त (राजस्व) सागर संभाग, सागर
कलेक्टर, शाजापुर
11.
श्रीमती अरूणा गुप्ता
कलेक्टर, झाबुआ
प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश स्टेट को-आपरेटिव्ह डेयरी फेडरेशन लिमिटेड
12.
श्री आशीष सक्सेना
उप प्रशासक, राजधानी परियोजना तथा पदेन उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग
कलेक्टर, झाबुआ
13.
श्री बाबूसिंह जामौद
संचालक, लोक शिक्षण
कलेक्टर, अशोक नगर
14.
श्री अनिल सुचारी
उप सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय
कलेक्टर, उज्जैन
15.
श्री भोंडवे संकेत शान्ताराम
कलेक्टर, होशंगाबाद
कलेक्टर, उज्जैन
16.
श्री शशांक मिश्रा
कलेक्टर, सिंगरौली
कलेक्टर, बैतूल
17.
डॉ. रामराव भोंसले
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, सीहोर
कलेक्टर, नरसिंहपुर
18.
श्री ओ.पी. श्रीवास्तव
उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास
कलेक्टर, शिवपुरी
19.
श्री दीपक सिंह
अपर कलेक्टर, इंदौर
कलेक्टर, बुरहानपुर
20.
श्री रमेश भण्डारी
उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय
कलेक्टर, छतरपुर
21.
श्रीमती आईरिन सिंथिया जे.पी.
कलेक्टर, बुरहानपुर
कलेक्टर, पन्ना
22.
श्री सिबि चक्रवर्ती एम.
कलेक्टर, नरसिंहपुर
उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन
23.
श्री अविनाश लवानिया
मेला अधिकारी (सिंहस्थ मेला) उज्जैन तथा आयुक्त, नगरपालिक निगम, उज्‍जैन (अतिरिक्त प्रभार)
कलेक्टर, होशंगाबाद
24.
श्री आशीष सिंह
अपर आयुक्त, नगर निगम, उज्जैन
आयुक्त नगर निगम, उज्जैन
श्रीमती अरूणा गुप्ता द्वारा प्रबंध संचालक स्टेट को-आपरेटिव्ह डेयरी फेडरेशन लिमिटेड का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अश्विनी कुमार राय स्टेट को-आपरेटिव्ह डेयरी फेडरेशन लिमिटेड के प्रबंध संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। श्री ज्ञानेश्वर बी. पाटिल द्वारा अतिरिक्त परियोजना संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अजीत कुमार अतिरिक्त परियोजना संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के प्रभार से मुक्त होंगे।
इसी प्रकार श्री नंदकुमारम द्वारा कार्यपालक संचालक, राज्य लोक सेवा प्राधिकरण का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री एम. सेलवेन्द्रन कार्यपालक संचालक, राज्य लोक सेवा प्राधिकरण के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। श्री मसूद अख्तर द्वारा संचालक एडस का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री व्ही. किरण गोपाल संचालक एडस के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!