शिवराज सरकार के मंत्रीजी बिजली चोरी करते मिले

Updesh Awasthee
सुधीर ताम्रकार/बालाघाट। मप्र की लोकप्रिय शिवराज सिंह सरकार के किसान कल्याण और कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन एवं उनकी पत्नी श्रीमति रेखा बिसेन अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट को वारासिवनी मार्ग पर आबंटित शासकीय आवास गृह में बिजली चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है।

एक शिकायत के आधार पर बिजली विभाग का अमला राहुल तुरकर कनिष्ठ सहायक यंत्री के साथ उनके शासकीय आवास मे पहुचा तो उन्होने बिजली के तार डायरेक्ट लगा होना पाया। राहुल तुरकर ने अवगत कराया की प्रकरण की जांच के बाद वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

वही मंत्री के पीए बंसत राहंगडाले के अनुसार सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने ही ये तार लगाये है यह बगंला सिंचाई विभाग की कालोनी के अंतर्गत आता है। मंत्री के बंगले को बिजली की चोरी का मामला जनचर्चा का विषय बना हुआ है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!