भोपाल में जन्माष्टमी पर जुआ खेल रहीं थीं व्यापारियों की पत्नियां

Updesh Awasthee
भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके में संपन्न घरों की 7 महिलाओं को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। ये सभी नारियलखेड़ा में स्थित एक मकान में जुआ खेल रहीं थीं। इनके साथ एक पुरुष भी था। घटना जन्माष्टमी के दिन की है, जब सारा शहर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाने की तैयारी कर रहा था। 

गौतम नगर थाना टीआई मुख्तार कुरैशी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नारियल खेड़ा के एक किराए के मकान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जुआरियों में सात महिलाएं 
  1. कविता जनयानी (पति राजेश जनयानी निवासी पुरानी पुलिस लाइन बैरागढ़), 
  2. सीमा ललवानी (पति जितेन्द्र ललवानी निवासी टीला जमालपुरा भोपाल), 
  3. कांता गोदवानी (पति दीपक गोदवानी निवासी सीआरपी बैरागढ़), 
  4. दीपा केशवानी ( पति रमेश लाल केशवानी निवासी नारियलखेड़ा), 
  5. मोहिनी अलानी (पति स्वं नारायण अलानी निवासी बैरागढ़), 
  6. आशा ललवानी (पति राजकुमार ललवानी निवासी सुमन सौरभ स्कूल के पास गौतम नगर), 
  7. कमला दासवानी (पति सुरेश दासवानी निवासी आरा मशीन रोड बैरागढ़) 


और एक पुरष जितेन्द्र पासवानी (पिता लालचंद पासवानी निवासी बड़ोदा बैंक के सामने बैरागढ़ भोपाल) है। जुआरियों के पास से पुलिस ने 8 हजार 200 रुपए और ताश के पत्ते जब्त किए है।  पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!