सीएम शिवराज सिंह ने भी फोड़ी दही हांडी

Updesh Awasthee
भोपाल। यूं तो राजधानी के राजनैतिक क्षितिज पर काफी गर्मी है। संघ का शिविर चल रहा है परंतु सीएम शिवराज सिंह चौहान पारंपरिक तीज त्यौहार मनाना नहीं भूलते। जन्माष्टमी के अवसर पर सीएम हाउस में भव्य आयोजन किया गया। स्वयं सीएम शिवराज सिंह ने दही हांड़ी फोड़ी। 

सीएम हाउस में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया था। जन्माष्टमी उत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहसरकार्यवाह भैय्याजी जोशी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत शामिल हुए। कार्यक्रम में विनोद अग्रवाल के भजनों से भक्ति की ऐसी धारा बही, जिसने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह, सभी धर्मों के धर्मगुरु, मंत्रिपरिषद के सदस्य, निगम मंडलों के अध्यक्ष, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!